{"_id":"65bd24d0e5fcb28899014fe4","slug":"panchayat-regarding-installation-of-statue-of-commander-dhir-singh-pundir-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-116209-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर पंचायत
Fri, 02 Feb 2024 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चरथावल के रोनी हरजीपुर में धीर सिंह की प्रतिमा लगवाने को लेकर पंचायत में मौजूद राजपूत समाज के ल
- 15 दिन का अल्टीमेटम, अनुमति नहीं मिली तो खुद लगाएंगे प्रतिमा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रोनी हरजीपुर में धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति ने राजपूत समाज की एक पंचायत में सेनापति धीर सिंह की प्रतिमा लगाने पर विचार किया। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। यदि 15 दिन में राजा धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा गांव में स्थापित नहीं की जाती तो समाज स्वयं ही प्रतिमा स्थापित कर देगा।
शुक्रवार को इस बहुप्रतीक्षित मुद्दे पर पंचायत राजपूत समाज की पंचायत हुई। जिसमें तीन जिलों के लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि कई महीने से पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा गांव में प्रधान विनोद पुंडीर के घेर में रखी है। लेकिन प्रशासन ने प्रतिमा लगवाने में दिलचस्पी नहीं ली। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने बताया शासन में मुख्यमंत्री के कार्यालय में अनुमति अंतिम चरण में है। सिर्फ उनकी मंजूरी मिलनी बाकी है। राजपूत समाज ने की पहल पर प्रशासन ने निजी जमीन पर अनुमति के लिए पत्र कई महीने पूर्व शासन संस्तुति भेजी है। पंचायत में निर्णय लिया कि यदि 15 फरवरी तक शासन से अनुमति नहीं आती तो समाज के लोग प्रतिमा को मिलकर स्वयं स्थापित कर देंगे।
पंचायत की अध्यक्षता बिरालसी प्रधान ठाकुर लोकेश ने की। किसान मजदूर संगठन अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, भाजपा नेता नंद किशोर पुंडीर, बिरालसी मंडल अध्यक्ष प्रवीण पुंडीर, अशोक पुंडीर, प्रधान विनोद पुंडीर, कुशलपाल प्रधान अलीपुरा, बबली राणा, दूधली, संयोजक अंकुर राणा, बबली शर्मा, जिपंस राहुल ठाकुर, मोनी ठाकुर, भाकियू अराजनैतिक ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह, राहुल चौहान, किमसं बघरा ब्लॉक अध्यक्ष कुशल पाल, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत राणा मौजूद रहे।