फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat lasted all day in obscene photo viral case

अश्लील फोटो वायरल मामले में दिनभर पंचायत

Sat, 03 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Panchayat lasted all day in obscene photo viral case
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को दिन भर पीड़ित पक्ष के घर पर पंचायतों का दौर जारी रहा। विपक्ष के कई जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही रालोद पदाधिकारी भी मामले में समझौते की कवायद में जुटे रहे।
विज्ञापन

बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने पूर्व प्रधान की बेटी बताई जा रही प्रेमिका के अश्लील फोटो व वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिए थे। कुछ समय पूर्व उक्त युवक जिला पंचायत सदस्य चुना गया था, जिसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इससे गुस्साए युवक ने बृहस्पतिवार रात युवती के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे।
विज्ञापन

मामले को लेकर रात भर युवती पक्ष के घर पर कार्रवाई को लेकर पंचायत चलती रही, जिसमें आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद दिनभर आरोपी के पक्ष में कई जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही कई रालोद पदाधिकारी भी पीड़ित पक्ष के घर डेरा डालकर मामले में समझौता कराने के प्रयास करते रहे। पीड़ित पक्ष ने किसी भी कीमत पर फैसला करने से इंकार कर दिया। उधर, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने भी शुक्रवार शाम पीड़ित परिवार को कॉल कर उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव को लेकर उठापटक तेज
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के जिस जिला पंचायत सदस्य पर युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप है, वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के तहत होने वाले मतदान में विपक्ष का सहयोग कर रहा है। यही कारण रहा कि उसे बचाने के लिए शुक्रवार को दिनभर पीड़ित परिवार के घर कई जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही रालोद पदाधिकारी भी डटे रहे। इस मामले का सीधा असर शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान पर भी पड़ना तय माना जा रहा है।

मामला संज्ञान में आया है, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि पीड़ित परिवार मामले में तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी - अभिषेक यादव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed