{"_id":"607c7a6c8ebc3ec1993dc55b","slug":"panchayat-chunav-muzaffarnagar-news-mrt5350638183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुनी जाएगी जिले के 498 गांवों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुनी जाएगी जिले के 498 गांवों की सरकार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : नवीन मंडी स्थल से मतदान कराने के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव की सरकार के लिए आज मतदाताओं की बारी
मुजफ्फरनगर। गांव की सरकार चुनने के लिए आज मतदाताओं की बारी है। सोमवार को जिले के 498 गांवों में मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में कुल 8352 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। लोकतंत्र के इस महोत्सव में 17 लाख दो हजार 230 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। ।
रविवार को जिले के सभी नौ ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना र्हुइं और मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम छह बजे तक चलेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मतदान के दौरान प्रशासन को सोशल डिस्टेंस बनवाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोविड नियमों का पालन करने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को ब्लॉक मुख्यालयों पर बनाए गए स्ट्रांग रूप में जमा कराया जाएगा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी।
दो मई को आएगा परिणाम
चुनावी अखाड़े में उतरे धुरंधरों ने खूब मेहनत की। चुनाव जीतने के लिए हर प्रकार का जतन किया। मतदाताओं को लुभाने में भी कसर बाकी नहीं छोड़ी। तमाम दावे और वादे किए गए। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला दो मई को हो जाएगा।
विज्ञापन
एक मतदाता को मिलेंगे चार मत पत्र
एक मतदाता को चार मतपत्र मिलेंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग का है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हल्का बैंगनी, ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी का हरा और ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतपत्र सफेद रंग का होगा। प्रत्येक मतपत्र पर उससे संबंधित प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न अंकित होंगे। इनमें से किसी एक पर मोहर लगाकर मतदाता को अपना मत देना होगा।
इन पदों पर होगा चुनाव
पदनाम--- पदों की संख्या
ग्राम पंचायत प्रधान-- 498
पंचायत सदस्य-- 6726
क्षेत्र पंचायत सदस्य-- 1085
जिला पंचायत सदस्य-- 43
ब्लाक- मतदाता- मतदेय स्थल- प्रधान पद
पुरकाजी- 116832- 202- 43
सदर- 289676- 479- 53
बघरा- 184159- 333- 48
चरथावल-174940- 298- 59
खतौली- 213057- 375- 84
जानसठ- 187324- 334- 61
मोरना- 174842- 297- 50
शाहपुर- 142667- 255- 40
बुढ़ाना- 218733- 403- 60
योग- 1702230- 2976- 498