{"_id":"60ff1f036dcb79cd374d018a31730253","slug":"panchayat-chunav-in-mujaffarnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"195 गांवों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
195 गांवों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को जिले के तीन ब्लाकों खतौली, जानसठ और मोरना के 195 गांवों में सुबह सात बजे वोट पड़ने शुरू हो जाएंगे। चुनाव प्रेक्षक राज प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट में शाम को डीएम और एसएसपी के साथ मतदान में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस लाइन से फोर्स अलग अलग ब्लाकों के लिए रवाना किया गया। मतदान के लिए 15 जोनल और 78 सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
द्वितीय चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार को खतौली, जानसठ और मोरना ब्लाक कार्यालय से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। तीनों ब्लाक के 195 गांवों में 858 मतदान केंद्रों पर 5 लाख 16 हजार 435 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने एसएसपी केबी सिंह के साथ सभी ब्लाकों का निरीक्षण कर कार्य व्यवस्था देखी।
डीएम ने कहा कि पीठासीन अधिकारी निर्देशों के अनुसार अपनी डायरी भरें। बूथ पर किसी भी प्रत्याशी की आवभगत स्वीकार न करें। अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर रात्रि विश्राम करना होगा। प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट पीठासीन अधिकारी की डायरी में चेक की जाएगी, जिसके निर्देश सेक्टर मजिस्ट्रेट को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने तीनों ब्लाकों के मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स की स्थिति का बूथवार ब्योरा चेक किया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए तीनों ब्लाकों को 15 जोनल और 78 सेक्टर मजिस्ट्रेट दिए गए हैं। खतौली से 313, जानसठ से 289 और मोरना से 256 पोलिंग पार्टियां देर शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
नाव प्रेक्षक एवं प्रमुख सचिव नियोजन राजप्रताप सिंह ने शाम चार बजे कलक्ट्रेट में डीएम आफिस पर चुनाव की समीक्षा बैठक की। तीनों ब्लाकों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की कार्यव्यवस्था और पुलिस फोर्स की विस्तृत जानकारी ली। उधर, चुनाव में वाहनों की व्यवस्था को लेकर दिनभर अफरातफरी मची रही। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी को वाहनों को उपलब्ध कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
105 गैरहाजिर मतदान कर्मियों का रोका वेतन
मुजफ्फरनगर। सख्ती के बावजूद मतदान ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारी चुनाव की जिम्मेदारी से बच रहे हैं। पोलिंग पार्टियां रवाना होने के दौरान तीनों ब्लाक में 105 मतदान कर्मी ड्यूटी लेने नहीं पहुंचे। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने गैरहाजिर मतदान कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी में लापरवाही दिखाने पर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।