फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Palash fish eagle seen in Hyderpur

हैदरपुर में दिखाई दिया पलाश फिश ईगल

Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Palash fish eagle seen in Hyderpur
आशीष लोया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों में सुमार किए जाने वाला पलाश फिश ईगल हैदरपुर वेटलैंड पर दिखाई दिया है। तालाबों का पानी सूखने पर बाज के लिए यहां शिकार करना आसान हो गया है। बड़ा आकार होने के कारण यह पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

हैदरपुर वेटलैंड को रामसर स्थल के रूप में मान्यता मिल चुकी है। वन्य जीव विशेषज्ञ आशीष लोया ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है, जिससे वेटलैंड के कई तालाबों का पानी सूख रहा है। ऐसे में शिकारी पक्षी भी हैदरपुर पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे खास और दुर्लभ पलाश फिश ईगल देखा गया है। दुनियाभर में इस बाज की कम ही संख्या बची है, जिस कारण इसके संरक्षण का काम भी चल रहा है। बाज 84 सेमी तक लंबा होता है। यही नहीं इसके पंखों का फैलाव करीब 215 सेमी तक होत जाता है। मादा का वजन करीब तीन और नर का वजन करीब सात किलो का होता है। शिकार की तलाश में यह तालाबों के किनारे डेरा जमाकर रहता है। गर्मी के दिनों में जिन तालाबों का पानी सूखता रहता है, उनके किनारे यह बाज दिखता है। हैदरपुर में पिछले साल भी यह दिखाई दिया था।
विज्ञापन

प्रदूषण से विलुप्त हो रही यह प्रजाति
आशीष लोया ने बताया कि पलाश फिश ईगल की दुनियाभर में संख्या सिर्फ ढाई हजार ही बची है। प्रदूषण के अलावा शिकार की कम होती संख्या के कारण प्रजाति पर संकट है।

प्लाश फिश ईगल।

प्लाश फिश ईगल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

हैदरपुर वैटलैड में सूखे तालाब।

हैदरपुर वैटलैड में सूखे तालाब।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed