फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pakistan also brought CAA: Vikram Saini

पाकिस्तान भी लागू करे सीएए : विक्रम सैनी

Sat, 11 Jan 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pakistan also brought CAA: Vikram Saini
पाकिस्तान भी लाए सीएए : विक्रम सैनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी अपने बयान को लेकर एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भी अपने यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बनाना चाहिए और जो मुस्लिम भारत में खुद को पीड़ित समझते हैं, उन्हें वहां की नागरिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि अदला बदली कर लो, जो वहां पीड़ित है वो यहां आ जाएं और जो यहां पीड़ित है वो वहां चला जाएं।
खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी शुक्रवार को कवाल कांड के एक मुकदमे में तारीख पर मुजफ्फरनगर स्थित कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट के बाहर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक ने कहा कि भारत में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बेवजह का बवाल किया जा रहा है। जो लोग सीएए व एनआरसी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें सही जानकारी ही नहीं है। बावजूद इन लोगों ने पुलिस पर हमला किया, थानों में आग लगा दी, पथराव कर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना देशद्रोह जैसा है। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी उन्हीं से की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, इसाई व फारसी लोगों के साथ अत्याचार होते हैं। उनकी 14-14 साल की बेटियां उठा ली जातीं हैं। उनके पास काफी समय से ऐसे पीड़ितों की कॉल आती हैं, जो पाकिस्तान से आकर यहां की नागरिकता चाहते हैं। आज भी एक पाकिस्तानी शरणार्थी ने फोन पर मिलने आने की बात की है, जिन्हें रविवार को उन्होंने बुलाया है। विधायक ने कहा कि पाकिस्तान को भी सीएए जैसा कानून बनाना चाहिए, ताकि हिंदुस्तान में रहने वाले पीड़ित मुस्लिमों को भी वहां की नागरिकता मिल जाए। सीएए बनाकर इस तरह से दोनों देशों में नागरिकों की अदला-बदली होनी चाहिए, ताकि जो यहां खुद को पीड़ित समझे, वे पाकिस्तान चले जाएं और जो वहां पीड़ित हैं, वे हिंदुस्तान में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर भी साधा निशाना
मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर भी जेएनयू जाने को लेकर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि दीपिका को जेएनयू नहीं जाना चाहिए था। क्योंकि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी मंच था, जहां किसी अभिनेता या अभिनेत्री को नहीं जाना चाहिए। वहीं, देश के नागरिकों को भी सोचना चाहिए कि देश के खिलाफ मंच पर जाने वाले अभिनेता या अभिनेत्री की फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed