{"_id":"60f9b9fa8ebc3e0a0129ae6e","slug":"painting-competition-lakshya-anmol-shiva-and-bhumika-first-muzaffarnagar-news-mrt5485782108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता : लक्षित, अनमोल, शिवा और भूमिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता : लक्षित, अनमोल, शिवा और भूमिका प्रथम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कालेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चित्रकला प्रतियोगिता : लक्षित, अनमोल, शिवा और भूमिका प्रथम
मुजफ्फरनगर। भूजल सप्ताह के तहत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में जल संचयन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्रकला में अपने वर्ग में लक्षित कुमार, भूमिका पाल, अनमोल सोनी, शिवा ने प्रथम स्थान पाया। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 120 छात्र-छात्राओं ने छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई ग्रुप ए में कक्षा छह से आठ तक, ग्रुप बी में कक्षा नौ से दस, ग्रुप सी में कक्षा 11 व 12 ग्रुप डी में स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने जल बचाओ जीवन बचाओ तथा जल संचयन विषय पर चित्र बनाए।
चित्रकला प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम लक्षित कुमार, द्वितीय आकांक्षा पाल, तृतीय कृष्णा सिंह, सांत्वना पुरस्कार खुशी, शिवम गौतम को मिला। ग्रुप बी में प्रथम भूमिका पाल, द्वितीय कनिष्का, तृतीय ईशा पाल, सांत्वना अधिराज जयंत, आशु को मिला। ग्रुप सी में प्रथम शिवा, द्वितीय पायल सैनी, तृतीय शैली, सांत्वना श्रुति धीमान, अंशिका शर्मा को मिला।
विज्ञापन
ग्रुप डी में प्रथम अनमोल सोनी, द्वितीय शगुफ्ता, तृतीय रामकिशोर सैनी, सांत्वना रितिका शर्मा, पायल सैनी को मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा.ॅ प्रिंस राज मेरठ, पीयूष शर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, डॉ अमित वर्मा, इंदु सिंह सोनभद्र ने निभाई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने छात्र व छात्राओं को जल की महत्ता बताते हुए जल को अमूल्य बताया। मुख्य अतिथि एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने जल को संरक्षित करने की जानकारी दी। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने सभी का आभार जताया। एमडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, हरिओम गर्ग, जितेंद्र मिश्रा आदि का सहयोग रहा।