{"_id":"61a128727d6cb40fcd5d700e","slug":"paigam-e-insaniyat-organizes-vaccination-camp-muzaffarnagar-news-mrt566492243","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगाम-ए-इंसानियत ने लगाया टीकाककरण कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैगाम-ए-इंसानियत ने लगाया टीकाककरण कैंप
विज्ञापन
पैगाम-ए-इंसानियत ने लगाया टीकाकरण कैंप
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था पैगाम-ए-इंसानियत ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शहीद चौक पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार ने किया। कैंप में 158 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। सीएमओ ने ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने की अपील की। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की मांग भी रखी। पैग़ाम-ए-इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ राही ने कहा कि सभी लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, दूसरी तरफ सरकार की तरफ से तीसरी लहर की भी चेतावनी जारी की गई है।
इसलिए हमें चाहिए कि भीड़भाड़ से बचे समय से वैक्सीनेशन कराये और कोविड नियमों का पालन हर हाल में करें। यूनिसेफ से तरन्नुम सिद्दीकी, रिफाक़त अली, स्वच्छ भारत मिशन से सरदार बलजीत सिंह, एचआर फाउंडेशन से मजहर राही, शाहवेज अंसारी,ं दिलशाद पहलवान, दिलशाद अंसारी, फैजान अंसारी, अमीर आजम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
28 हजार लोगों को लगाया टीका
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में आज 28021 लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। जिनमें से लोगों को प्रथम 19207 डोज लगाई गई तथा 8814 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। ब्यूरो