फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paid one and a half crores without completing the work

काम पूरा हुए बिना 1.50 करोड़ का भुगतान

Wed, 06 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paid one and a half crores without completing the work
मुजफ्फरनगर। जिले के दस तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम पूरा हुए बिना ही लघु सिंचाई विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। इस प्रकरण में मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी धीरज पाल ने सीएम और डीएम से की शिकायत में बताया कि लघु सिंचाई खंड सहारनपुर से तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य का टेंडर हुआ था। इसके अंतर्गत करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरनगर जनपद में ब्लॉक बुढ़ाना के खरड़, परासौली-2, बड़ौदा, लोई एवं हुसैनपुर कला, ब्लॉक बघरा के बरवाला, निरमाना-1 एवं निरमाना-2, पीपना और चरथावल ब्लॉक के गांव कुटेसरा-1 के तालाबों का सौंदर्यीकरण कार्य होना था। आरोप है कि इन तालाबों में से अधिकांश पर सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू नहीं हुआ है। एक-दो तालाब पर थोड़ा कार्य हुआ है, इसके बावजूद लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अफसर और ठेकेदार मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने में जुटे हैं। इससे केंद्र सरकार की जल संरक्षण की योजना को पलीता लग रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

------
इन्होंने कहा...
- कुछ तालाबों पर काम चल रहा है। जिन पर काम हो रहा है, उन्हीं का करीब 1.20 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। निश्चित कार्य होने पर रनिंग वर्क में भुगतान करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, जेई, लघु सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed