फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Padyatra taking out Jitendra Tyagi's release: Udita

जितेंद्र त्यागी की रिहाई को निकाल रहे पदयात्रा: उदिता

Wed, 16 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Padyatra taking out Jitendra Tyagi's release: Udita
मुजफ्फरनगर में पहुची पद यात्रा का स्वागत केरते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जितेंद्र नारायण त्यागी व यति नरसिंहानंद सरस्वती की रिहाई को लेकर पदयात्रा पर निकली उदिता त्यागी ने कहा कि हम लोग संघर्ष के रास्ते पर हैं। पदयात्रा का उद्देश्य इन दोनो की रिहाई है।
विज्ञापन

त्यागी सभा भवन पर पदयात्रा लेकर पहुंची डॉ उदिता त्यागी व महामण्डलेष्वर अन्नपूर्णा का त्यागी धर्मसभा के अध्यक्ष हरिओम त्यागी के नेतृत्व में समाज के गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विश्वास दिलाया कि उनके आंदोलन में समाज पूरी तरह साथ है। पत्रकारों से वार्ता में डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि वह पदयात्रा लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची है। पदयात्रा का उद्देश्य जितेंद्र नारायण त्यागी व यति नरसिंहानन्द सरस्वती की रिहाई है। समाज को एकजुट करने और कुरीतियों के विरुद्ध लड़ने का संकल्प लेकर वह अपनी पदयात्रा को आगे बढ़ा रही है। त्यागी सभा भवन में त्यागी सभा के अध्यक्ष हरिओम त्यागी, तेलराम त्यागी, ब्रहमप्रकाश त्यागी, अनुज त्यागी केंदुकी, सत्येंद्र त्यागी, राजीव त्यागी, जगदीष पांचाल, सूर्यकांत त्यागी, हरिओम त्यागी रामपुरी, सुरेश त्यागी, सोनू त्यागी, विनीत त्यागी, सूर्यकांत त्यागी, राजीव त्यागी सठेडी, दर्शनलाल त्यागी, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed