फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paddy crop was cut in Ratanpuri

धान की फसल की क्रॉप कटिंग की गई

Tue, 29 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop was cut in Ratanpuri
रतनपुरी में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी। गांव रतनपुरी में उप कृषि निदेशक / जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया के निर्देशन में धान की फसल की कटिंग की गई। उन्होंने बताया कि फसल की पैदावार की उत्पादकता के औसतन आंकड़े निकालने के लिए शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर क्रॉप कटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी ब्लॉक से एक-एक गांव के कुछ किसानों के खेत में धान की क्रॉप कटिंग की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर इस प्रकार आंकड़े एकत्र करने के बाद इनके औसत के आधार पर पूरे जिले की उपज की गणना की जाएगी। जिसके आधार पर फसल चक्र का भी निर्धारण किया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर एक ही प्रकार की फसल की बुवाई करने से भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जाती है, जिसका सीधा प्रभाव उत्पादन पर पड़ता है। इसके अलावा और भूमि के भी बंजर होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसलिए अधिक उत्पादन लेने के लिए और भूमि को बंजर होने से बचाने के लिए सभी किसान भाइयों को फसल चक्र को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि सुनील त्यागी, प्रावैधिक कृषि सहायक आदेश कुमार, हल्का लेखपाल अमरदीप सिंह के अलावा काफी संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed