फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PAC deployed with motor boat to the pier Gangnhr

गंगनहर घाट पर मोटर बोट के साथ पीएसी तैनात

Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
PAC deployed with motor boat to the pier Gangnhr
Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर स्नानघाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मोटर बोट के साथ पीएसी के गोताखोरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गोताखोर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से गंगनहर स्नानघाट पर बाढ़ राहत 44वीं वाहिनी पीएसी की एफ कंपनी को मोटर बोट के साथ तैनात किया गया है। कंपनी मेजर सतपाल सिंह ने बताया कि गोताखोर धनपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सुधीर कुमार, सचिन, गौरव आदि चौबीस घंटे मोटर बोट के साथ तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस ने नगर के गोताखोरों को भी स्नानघाट पर ट्यूब आदि के साथ बैठाया है।


इस व्यवस्था के कारण विगत कई वर्षों से कोई हादसा नहीं हुआ है। पीएसी के गोताखोर प्रतिवर्ष कांवड़ियों को डूबने से बचाते है। 

कांवड़िये को डूबने से बचाया
खतौली। पीएसी के गोताखोरों ने बताया कि शनिवार दुपहर अधिक गर्मी होने के कारण कांवड़िए नहर में नहा रहे थे। जिन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया। कांवड़िया सन्नी गहरे पानी में चला गया तथा वह डूबने लगा। कांवड़िए के शोर मचाने पर पीएसी के गोताखोरों धनपाल, कुलदीप, गौरव, सुधीर तथा सचिन ने उसे बचा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed