{"_id":"589381cd4f1c1bda17e80705","slug":"pac-and-paramilitary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों ने थामी कमान, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों ने थामी कमान, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
रैली में जा रही बस को रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की जनपद में तीन जगहों पर चुनावी रैलियों को लेकर प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात किया। अफसरों ने शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल सुबह से ही तैनात कर दिया था। शहर में आने वाले सभी संपर्क मार्गों पर सुबह से ही चेकिंग की जा रही थी। पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों ने व्यवस्था संभाले रखी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बृहस्पतिवार को खतौली, बुढ़ाना और शहर सहित तीन जगहों पर चुनावी रैलियां थीं। सरकार के आगमन को लेकर सुबह से पूरे जनपद में फोर्स तैनात कर दिया गया था। तीनों रैली स्थलों पर सुरक्षा की कमान दो-दो एएसपी के हाथों में थी। इसके अलावा जनपद के सभी सीओ और प्रभारी निरीक्षक भी तैनात किए गए थे।
रैली स्थलों पर दो-दो कंपनी पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। डॉग स्कवायड और बम निरोधक दस्ते ने सुबह ही रैली स्थलों को कई बार चेक किया। भीड़ के बीच में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों को भी रैली स्थलों पर जाने वाले मार्गों पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
शहर के हर चौराहे पर पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के जवान नजर आ रहे थे। प्रकाश चौक, महावीर चौक, सदर बाजार, मालवीय चौक, रेलवे रोड आदि जगहों पर पूरा दिन रैली के चलते जाम के हालात बने रहे। शहर में आने वाले सभी संपर्कों मार्गों पर सुबह से ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था। सुरक्षा को लेकर मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद आदि जनपदों से फोर्स मंगाया गया था।