{"_id":"6089a2398ebc3ec0da56446f","slug":"oxygen-will-soon-be-available-on-500-beds-in-medical-muzaffarnagar-news-mrt5363817178","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: रविवार से मेडिकल कॉलेज में 500 बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: रविवार से मेडिकल कॉलेज में 500 बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन
मेडिकल में 500 बेड पर जल्द मिलेगी ऑक्सीजन
मुजफ्फरनगर। ऑक्सीजन की कमी से जिले में अब लोगों की जान नहीं जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने संकट की इस घड़ी में जनता में उम्मीद जगा दी है। इसके चलते रविवार से मेडिकल कॉलेज में एक साथ 500 बेड पर ऑक्सीजन गैस दी जा सकेगी। अभी तक यहां केवल 150 लोगों के लिए व्यवस्था हो पा रही है।
मेडिकल कॉलेज में 20 टन ऑक्सीजन गैस की क्षमता का टैंक दो दिन पहले आ चुका है। इसमें 1500 ऑक्सीजन सिलेंडर के बराबर गैस आती है। इसके लगने से मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन बेड की संख्या 150 से बढ़ाकर 500 तक की जा सकेगी। ये टैंक हरिद्वार में बंद पड़ी ऑटो पार्ट्स बनाने की एक फैक्टरी से लाया गया है। फिलहाल इस तरह का नया टैंक उपलब्ध नहीं है। इसकी कम से कम तीन महीने की वेटिंग है। इसे उपलब्ध कराने में लिंडे कंपनी का सहयोग रहा है। यह ऑक्सीजन गैस की बड़ी निर्माता कंपनी है। ये शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। टैंक की फाउंडेशन का कार्य शुक्रवार शाम तक पूरा हो जाएगा। टैंक स्थापित होने के बाद कंपनी लाइसेंस जारी करेगी और केंद्र सरकार गैस का कोटा निर्धारित करेगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि इस कार्य में उद्यमी कुशपुरी और सतीश गोयल का सहयोग रहा है। बड़ी बात यह है कि पूरी व्यवस्था बिना पैसे के की गई है। पूरे देश में यह अनोखा प्रयास है। रविवार से 500 मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
हाथोंहाथ की जा रही कार्रवाई
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि ऑक्सीजन गैस की सप्लाई लिंडे कंपनी करेगी। टैंक भी उसी ने उपलब्ध कराया है। गैस का कोटा केंद्र सरकार निर्धारित करेगी। जिस कागजी कार्रवाई में कई माह लग जाते हैं, वह सब एक सप्ताह में पूरी की जा रही है। शुक्रवार तक फाउंडेशन के बाद आगरा से टीम विजिट करेगी। शनिवार शाम तक टीम रिपोर्ट दे देगी। केंद्र सरकार यहां का कोटा भी उसी दिन तय कर देगी। रविवार से गैस निरंतर आनी शुरू हो जाएगी। एक टैंक 500 बेड पर तीन दिन तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकेगा।