फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Overnight, forest department teams searched for leopards

रातभर वन विभाग की टीमों ने तेंदुए को तलाशा

Fri, 24 Aug 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Overnight, forest department teams searched for leopards
तेंदुए की तलाश में पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
रतनपुरी क्षेत्र के गांवों में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों पूरी तरह से दहशत में हैं। वन विभाग की दो टीम बुधवार की तमाम रातभर तेंदुए की तलाश में जंगलों में जाल लेकर भटकती रही। इसके बावजूद तेंदुए का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। एसडीएम अतुल कुमार ने रतनपुरी इंस्पेक्टर के साथ गांव कैलाशनगर में तेंदुए के हमले के घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह भी गांव कैलाशनगर के निकटवर्ती गांव घनश्यामपुरा के ग्रामीणों ने तेंदुए के पदचिह्न मिलने की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर वन विभाग के वन रक्षक नंदकिशोर और वन रक्षक अंशीलाल ने अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थान पर पदचिह्नों की जांच पड़ताल की। वन विभाग की टीम ने मौके से मिले पदचिह्नों को किसी कुत्ते या अन्य जानवर के होना बताया। तेंदुए के पदचिह्न होने से उन्होंने स्पष्ट इंकार किया है।
विज्ञापन


बुधवार की रात वन रेंजर एनके बलोदी के नेतृत्व में वन विभाग की दो हथियारबंद टीम पिंजरे सहित क्षेत्र के जंगलों में लगातार गश्त पर रही। हालांकि तेंदुए का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। रेंजर एनके बलोदी ने बताया कि अब विभाग की ओर से दो अलग अलग टीम यहां तैनात की गई है। दिन और रात की शिफ्ट में अलग अलग टीमें ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के गांवों में तेंदुए होने की सूचना इंस्पेक्टर रतनपुरी पंकज लवानिया ने एसडीएम अतुल कुमार को भी दी। इंस्पेक्टर की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम खतौली अतुल कुमार ने पुलिस के साथ कैलाशनगर में बुधवार को हुए तेंदुए के हमले वाले स्थान पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को तेंदुए के विषय में अपने अपने गांवों में विशेष सावधानी बरतने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


उन्होंने तेंदुए की तलाश व निगरानी में जुटी वन विभाग की टीमों को भी दिन रात सजग एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों से कहा कि वे लोग जंगलों में अकेले न जाएं, बल्कि समूह बनाकर ही जाएं। इसके अलावा छोटे बच्चों और जानवरों को सावधानी के साथ सुरक्षित रखें। तेंदुए के होने की जानकारी तुरंत वन विभाग की निगरानी टीमों को दें। किसी भी प्रकार की कोई झूठी अफवाह न फैलाएं। तेंदुए को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। एनाउंसमेंट कराकर लोगों को समय समय पर सचेत करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed