{"_id":"6176fbfaf7a06550733ead69","slug":"outrage-among-businessmen-due-to-second-major-incident-in-a-month-muzaffarnagar-news-mrt562269010","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में दूसरी बड़ी घटना से कारोबारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में दूसरी बड़ी घटना से कारोबारियों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह में दूसरी बड़ी घटना से कारोबारियों में आक्रोश
मुजफ्फरनगर। अति सुरक्षित और थाने से बामुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित नई मंडी क्षेत्र में एक माह के भीतर दूसरी बड़ी वारदात को लेकर कारोबारियों में आक्रोश है। सोमवार को ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे कारोबारियों ने अफसरों के समक्ष इसे लेकर नाराजगी भी जताई।
नई मंडी कोतवाली के ठीक पीछे स्थित नई मंडी क्षेत्र वीआईपी और बड़ी कारोबारी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। इसके चलते इस क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाती है, लेकिन इसके बावजूद पिछले एक माह के भीतर यहां दो बड़ी घटनाएं हो चुकीं हैं। करीब एक माह पूर्व गुड़ कारोबारी राहुल गुप्ता के आवास में सरेशाम परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस वारदात में अब तक आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर डकैती का खुलासा कर चुकी है, लेकिन मुख्य भूमिका में रहे चार बदमाश अभी भी फरार हैं।
वहीं, अब अति सुरक्षित माने जाने वाले पीठ बाजार में पंकज ज्वैलर्स में शटर तोड़कर हुई चोरी से स्थानीय लोगों और कारोबारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कारोबारियों ने मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के समक्ष इसे लेकर नाराजगी भी जताई। कारोबारियों ने इस क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा के साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की भी मांग की। इस पर एसपी सिटी ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन देकर कारोबारियों को शांत किया।
विज्ञापन
खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
नई मंडी के पीठ बाजार में देर रात ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर हुई चोरी ने पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को गहनता से खंगाल रही है, तो दूसरी ओर आरोपियों की धरपकड़ के लिए ज्वैलरी शॉप से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं। वहीं, सर्विलांस और स्वाट टीमों का भी घटना के जल्द खुलासे के लिए सहारा लिया जा रहा है।
चंद कदम पहुंचकर थम गए डॉग स्क्वॉड के कदम
ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना के बाद मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, लेकिन पुलिस को इससे खास मदद नहीं मिल पाई। डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन बाहर निकलकर चंद कदमों की दूरी तय करने के बाद ही ठिठक कर रुक गया। अब पुलिस की पूरी उम्मीदें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर टिक गई है।
इन्होंने कहा......
क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का भी गठन किया गया है। बदमाशों को जल्द चिह्नित कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।- अभिषेक यादव, एसएसपी