फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outpost incharge removed in rape incident

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म की घटना में हटाए चौकी इंचार्ज

Sat, 17 Feb 2024 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Outpost incharge removed in rape incident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव में शादी के समारोह से अगवा कर सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में एसएसपी ने गढ़ी सखावतपुर चौकी इंचार्ज को हटाकर कोतवाली से अटैच कर दिया। उनके स्थान पर दूसरे चौकी इंचार्ज की नियुक्ति की गई। इस घटना में सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। एसएसपी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसका का स्कैच भी जारी किया है। सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि घटना के संबंध में गांव में घर-घर जाकर जानकारी की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13 फरवरी की रात सात वर्षीय बालिका को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम गठित की गई है। दुष्कर्म के आरोपी का स्कैच भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम गांव में घर-घर जाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जानकारी प्राप्त कर रही है। शुक्रवार देर रात सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप पीड़ित परिवार से मिले। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल व इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व मंत्री ने घटना के संबंध में पुलिस के अधिकारियों से वार्ता की। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी अभिषेक सिंह से भी वार्ता की। एसएसपी से वार्ता के बाद उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। घटना को लेकर एसएसपी ने क्षेत्र के चौकी इंचार्ज राजदीप सिंह को हटाते हुए उनके स्थान पर सुरेन्द्र राव को गढ़ी सखावतपुर चौकी का नया इंचार्ज बनाया। घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


उपचार के बाद घर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता
दुष्कर्म पीड़िता सात साल की बालिका उपचार के बाद घर पहुंच गई है। आरोपी का स्कैच भी जारी किया गया, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed