{"_id":"678c02bef53bd9959d0c47e9","slug":"outpost-incharge-demanding-money-suspended-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-138129-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रुपये मांगने वाला चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रुपये मांगने वाला चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुरकाजी थाने की शेरपुर चौकी प्रभारी दरोगा ओंकार नाथ पांडेय को निलंबित कर दिया। उन पर एक ग्रामीण ने मारपीट के दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को रिश्वत लेते हुए शाहपुर चौकी प्रभारी को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को पैसे मांगने के मामले में पुरकाजी थाने की शेरपुर चौकी प्रभारी ओंकार नाथ पांडेय को निलंबित कर दिया गया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि शेरपुर निवासी एक ग्रामीण ने एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ था। मुकदमे में कार्रवाई के नाम पर चौकी प्रभारी उनसे पैसे मांग रहे थे। पीड़ित ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद भी दरोगा ने कार्रवाई नही की। एसएसपी ने सीओ सदर को जांच सौंपी थी। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के बाद चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
धर्मेंद्र श्योरण बने चौकी प्रभारी
मुजफ्फरनगर। एंटी करप्शन टीम ने शाहपुर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। एसएसपी ने दरोगा धर्मेद्र श्योरण को शाहपुर चौकी प्रभारी बनाया है।