{"_id":"6442819c8ba31ddd400f7044","slug":"outer-parts-of-khatauli-still-yearn-for-development-muzaffarnagar-news-c-14-1-197408-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली के बाहरी हिस्से, अब भी विकास को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली के बाहरी हिस्से, अब भी विकास को तरसे
विज्ञापन
मोहल्लेवासी नगरपालिका प्रशासन पर लगा रहे सौतेला व्यवहार करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगरपालिका विस्तार के बाद शासन से आए बजट के अनुसार बहारी वार्ड में सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया है। मगर, कुछ बाहरी हिस्से ऐसे भी है, जो आज भी उपेक्षा का शिकार हो रहे है। मोहल्लेवासी नगरपालिका प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा रहे है।
नगरपालिका का पहली बार सीमा विस्तार हुआ है। इस्लामनगर बहारी, शाहनजर काॅलोनी, आवास विकास काॅलोनी, सफेदा रोड के अलावा गांव तिगाई के आसपास के क्षेत्र भी पालिका क्षेत्र में शामिल हो गयाहै। पूरे क्षेत्र का सैटेलाइट के माध्यम से सर्वे किया गया था। नगरपालिका के बहारी इलाकों में विकास कराने के लिए शासन ने एक करोड़ की रकम भेजी थी। पालिका ने टेंडर छोड़ते हुए न्यू इस्लामनगर में कार्य शुरू करा दिया गया था। मगर, नगरपालिका क्षेत्र में आने वाले अन्य बाहरी क्षेत्र में विकास का कार्य शुरू नहीं कराया गया।
शाहनजर कॉलोनी में रहने वाले रहीसुददीन का कहना है कि उनकी काॅलोनी बने काफी दिन हो गए, लेकिन अभी तक यहां पर सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था नही हुई है।
मोहम्मद महफूज का कहना है कि नगरपालिका का सीमा विस्तार होने के बाद भी कोई सुविधा उपलब्ध नही कराई गई। एक मोहल्ले में ही पूरा बजट खर्च किया जा रहा है। मुजम्मिल का कहना है कि हल्की बूंदाबादी में ही सड़क कीचड़ से लबालब हो जाती है। शाहनजर काॅलोनी की एक भी सड़क का टेंडर नही छोड़ा गया।
विज्ञापन
चांद मोहम्मद का कहना है कि जानकारी मिली है कि यह बजट केवल न्यू इस्लामनगर के लिए आया है। इस बजट से पालिका में आने वाले अन्य क्षेत्र का विकास कार्य नहीं कराया जा सकता।
शासन से एक करोड़ दो लाख रुपये आया है। न्यू इस्लामनगर में विकास कार्य कराने शुरू किए गए है। इसका टेंडर 14 मार्च को छोड़ दिया गया था। अभी तक पचास प्रतिशत काम हो चुका है। पालिका क्षेत्र में आने वाली अन्य बाहरी इलाकों में अभी कोई काम कराने के आदेश नही आए है। - सुरेंद्रपाल, जेई, खतौली पालिका