{"_id":"616f1d7c14f8cd6cad75361e","slug":"outbreak-of-dengue-increased-in-the-district-number-of-patients-increased-to-58-muzaffarnagar-news-mrt561379449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 58 हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 58 हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डेंगू का डंक और अधिक खतरनाक हो गया है। जिले में मरीजों का आंकड़ा 58 पर पहुंच गया है। खतौली क्षेत्र में सक्रिय मरीज एक है। स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे का प्लान तैयार किया है। एक आशा रोजाना 15 घरों का सर्वे करेंगी।
पिछले साल जिले में डेंगू के 39 मामले सामने आए थे, जबकि इस बार अब तक 58 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू और अन्य बीमारियों की जानकारी जुटाने के लिए 15 दिन का विशेष दस्तक अभियान चलाएगा। डेंगू और अन्य बीमारियों की जानकारी जुटाई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि जिले के किन-किन क्षेत्रों में डेंगू के अधिक मरीज सामने आए हैं। इसकी वजह क्या है। लोगों को डेंगू और अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
15 दिन में पूरा करना होगा अभियान
जिले में करीब दो हजार आशा स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाएंगी। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि एक आशा को रोजाना 15 घरों का सर्वे करना होगा। जिले में करीब पांच लाख घर है। 15 दिन में बीमारियों का ब्योरा एकत्र किया जाएगा। इनमें बुखार, टीबी, कोविड और डेंगू प्रमुख है। सर्वे में पांच लाख 36 हजार 655 घरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
65 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा
जिले में अब तक करीब 65 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन स्थानों पर पहुंचकर सफाई कार्य कराकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।
डेंगू के लक्षण
- अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार
- मांसपेसियों और जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
- जी मिचलाना, उल्टी होना
- नाक, मुंह और मसूड़ों में खून आना
- त्वचा पर चकते उभरना
इस तरह करें बचाव
- घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें
- पानी से भरे बर्तनों को ढककर रखें
- कूलर को खाली करके सुखा दें
- डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है
- बदन को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनें
इस तरह करें उपचार
डेंगू के प्राथमिक लक्षण दिखने पर पैरासिटामोल ले सकते हैं। डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं पड़ती। समस्या अधिक गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।