{"_id":"627565228c7f0f238b180e19","slug":"our-players-showed-strength-on-the-field-of-play-muzaffarnagar-news-mrt5875090144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान पर म्हारे खिलाडिय़ों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान पर म्हारे खिलाडिय़ों ने दिखाई ताकत
विज्ञापन
कोच के साथ एथलीट सनी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान पर जिले के खिलाडिय़ों ने खूब दमखम दिखाया है। कुश्ती, कबड्डी, निशानेबाजी और तीरंदाजी में खिलाड़ियों का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। जिले में खिलाड़ियों की नई पौध भी कमाल दिखा रही है। जिला मुख्यालय पर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पर पसीना बहा रहे खिलाड़ियों की उपलब्धि किसी से कम नहीं है।
एथलीट सागर नायक ने 200 मीटर दौड़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सागर 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रहा।
स्टेडियम की प्रशिक्षु अक्षिता मलिक ने यूथ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश में 200 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। दौड़ में ही नितिन कुमार ने दिल्ली में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
दिव्यांग सनी ने जीता स्वर्ण पदक
दिव्यांग खिलाड़ी सनी बालियान ने 100 मीटर दौड़ में दिव्यांग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सनी की कामयाबी ने दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया।
सिंथेटिक ट्रैक से और निखरेगी प्रतिभाएं
स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच शुभम बालियान का कहना है कि जल्द ही सिंथेटिक ट्रैक बन जाएगा, इससे अभ्यास में और अधिक आसानी होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वर्तमान में सिंथेटिक कोर्ट पर प्रतियोगिताएं होती है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा कदम उठाया है।