{"_id":"60a94de78ebc3e7517725672","slug":"orders-to-stop-one-day-salary-of-doctors-found-absent-muzaffarnagar-news-mrt539447193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले डॉक्टरों का एक दिन वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले डॉक्टरों का एक दिन वेतन रोकने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर मिले डॉक्टरों का एक दिन वेतन रोकने के आदेश
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि डीएम ने 20 मई को इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम में जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी चिकित्सकों की उपस्थिति सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चेक कराई गई थी। इस दौरान करीब दोपहर 1.30 बजे 18 चिकित्सक सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में गैरहाजिर मिले। डीएम ने चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पुरकाजी, बोपाड़ा, गोयला, गालिबपुर, हरसौली, जड़ौदा, मंसूरपुर, नावला, पीनना, रामराज, सिखेड़ा, बलवाखेड़ी, भोकरहेड़ी, बिरालसी ,रियावली नंगला, सिकंदरपुर, तेजलखेड़ा एवं रोहाना के चिकित्सकों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ ने कहा कि जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रात: आठ बजे से आठ बजे से 2:00 तक अपने निर्धारित स्थान पर ओपीडी करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ओपीडी कक्ष में कैमरा नहीं चलने पर नाराजगी जताई
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने शनिवार को सीएचसी भोपा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना का निरीक्षण किया। भोपा में निरीक्षण के दौरान उन्हें स्टाफ नर्स गिलोरियस निक्सन और स्टाफ नर्स कुसुमलता अनुपस्थित मिलीं, जिनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। ओपीडी कक्ष में कैमरा भी सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा था। मोरना में लैब टेक्नीशियन शाकिर अली नहीं मिले, जिसका वेतन रोकने के के आदेश दिए। कहा कि वहां पर कोविड एंटीजन टेस्ट की जांच अधिक बढ़ाई जाए। निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. वीके सिंह एवं डॉ आकाश त्यागी उपस्थित रहे।