फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Order to remove illegal possession from the pond

तालाब से अवैध कब्जा हटाने के आदेश

Fri, 12 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Order to remove illegal possession from the pond
तालाब से अवैध कब्जा हटाने के आदेश
विज्ञापन

शाहपुर। अपर आयुक्त सहारनपुर ने कस्बे के मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए हैं। एसडीएम बुढ़ाना ने आदेश का जल्द अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

कस्बे में मुजफ्फरनगर मेन रोड स्थित भूमि खसरा नंबर 768, 760 व 794 पर सरकारी तालाब है। उक्त भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया है। 22 जनवरी 2019 को एसडीएम बुढ़ाना ने हाईकोर्ट के आदेशों के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन को उक्त तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद अवैध कब्जा न हटवाए जाने पर कस्बा निवासी कृष्णपाल ने अपर आयुक्त सहारनपुर के यहां शिकायत कर अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की थी। शिकायतकर्ता कृष्णपाल ने बताया कि अपर आयुक्त ने इस मामले में एक मार्च को आदेश जारी कर उक्त सरकारी तालाब की भूमि से अवैध कब्जा तत्काल प्रभाव से हटवाए जाने के आदेश दिए हैं। मामले में नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी का कहना है कि अपर आयुक्त के आदेशों की कॉपी अभी उन्हें नहीं मिली है। आदेश की कॉपी मिलते ही पुलिस-प्रशासन से सहयोग लेकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed