फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Order for recovery of 78 lakhs from two fake teachers

दो फर्जी शिक्षकों से 78 लाख की वसूली के आदेश

Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Order for recovery of 78 lakhs from two fake teachers
दो फर्जी शिक्षकों से 78 लाख की वसूली के आदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों से 78 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें एक बरेली निवासी के प्रमाणपत्रों पर पुरकाजी ब्लॉक में नौकरी कर रहा था जबकि दूसरा आगरा यूनिवर्सिटी की बीएड की फर्जी डिग्री से शिक्षक बना था। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी गई है।
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड की फर्जी डिग्री पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी कर रहे 2823 शिक्षकों से वेतन की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। जिले में भी इस तरह का एक शिक्षक पकड़ में आया था। मुजफ्फरनगर के सिंभालकी निवासी अनिल चौधरी की नियुक्ति 2011 में जनपद इटावा में हुई थी और 2015 में उसने अपना स्थानांतरण मुजफ्फरनगर करा लिया। सदर ब्लॉक के बझेड़ी प्राथमिक विद्यालय में उसे तैनाती मिली। एसआईटी की जांच में उसकी आगरा यूनिवर्सिटी की डिग्री फर्जी पाई गई थी। उसे एक साल पहले बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल गया था। 29 जून को न्यायालय के आदेश के बाद शासन ने बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की सेवा शून्य कर रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने अनिल चौधरी के खिलाफ 44 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश कुमार शर्मा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नई मंडी थाने में तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन

पुरकाजी में रहे शिक्षक से भी होगी 34 लाख की वसूली
पुरकाजी ब्लॉक के गांव बढ़ीवाला में तैनात रहे फर्जी शिक्षक से भी 34 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। बरेली निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार सक्सेना के प्रमाण पत्रों के आधार पर आरोपी यहां शिक्षक की नौकरी करता पाया गया। मानव संपदा एप डाटा फीडिंग के दौरान यह मामला पकड़ में आया है। आरोपी नवंबर 2019 से ही फरार है। विभाग ने उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुरकाजी थाने में तहरीर दे दी है जबकि बरेली में नौकरी कर रहे असली प्रदीप कुमार सक्सेना ने भी वहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बढ़ीवाला में तैनात रहे फर्जी शिक्षक को बर्खास्त किया जा चुका है। उसकी यहां तैनाती 2011 में हुई थी। उसके खिलाफ भी करीब 34 लाख रुपये का रिकवरी आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों के खिलाफ रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। उनकी सेवाओं को शून्य कर दिया गया है। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है।
- रामसागर पति त्रिपाठी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed