{"_id":"5fe0f36b8ebc3e3dac6938bd","slug":"opposition-together-for-city-development-anju-muzaffarnagar-news-mrt5167538180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विकास को पक्ष-विपक्ष एक साथ: अंजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विकास को पक्ष-विपक्ष एक साथ: अंजू
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करती पलिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर के विकास के लिए पक्ष-विपक्ष एक साथ : अंजू
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने अपने बोर्ड के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर लेखाजोखा प्रस्तुत करने के साथ ही उपलब्धियों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि नगर विकास के लिए पक्ष-विपक्ष सब एक साथ है। बिना किसी भेदभाव के पूरे शहर में एक साथ कार्य कराए हैं। महाराणा प्रताप की प्रतिमा को लेकर सभासदों के खिलाफ मुचलका की कार्रवाई पर चेयरपर्सन ने रोष प्रकट किया और प्रशासन को चेतावनी भी दे डाली।
भोपा रोड स्थित एक फार्म हाउस पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने तीन साल के कार्यकाल के पूर्ण होने पर पत्रकारों को उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया कि तीन साल में पूरा बोर्ड नगर के विकास को लेकर एकजुट रहा है। कागजी कोई योजना नहीं बनाई गई है, जो हुआ वह धरातल पर नजर आता है। अब शहर को ग्रीन और क्लीन सिटी के रूप में विकसित करना है। इसके लिए शहर में पार्कों का सुंदरीकरण कराने के साथ ही कंपनी बाग और गांधी वाटिका में म्यूजिकल फव्वारे लगाए। पथ प्रकाश के लिए पालिका को भारी वित्तीय बोझ से जूझना पड़ता था, इनमें एक योजनाबद्ध तरीके से शहर के सभी लाइट प्वाइंट्स को सोडियम से एलईडी में परिवर्तित किया। इससे बोर्ड को छह करोड़ रुपये की बचत होने के साथ ही 90 लाख रुपये प्रतिमाह के विद्युत उपयोग बिल के भुगतान में भी कमी आई।
शहर की जलापूर्ति सुधारने के लिए 16 नए नलकूप लगाए गए। अब पालिका के पास 66 नलकूप ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के अंतर्गत होने से जलापूर्ति में लोगों को राहत मिलेगी। पीस लाइब्रेरी के स्थान पर मल्टीप्लेक्स भवन का निर्माण होगा, यहां पर एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना और पार्किंग भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पालिका सभासदों को ही मुचलका पाबंद कर दिया है। सभासदों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को वापस नहीं लिया जाता है तो वह स्वयं प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने को विवश होंगी। पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आश्वस्त किया कि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करेगा। उद्यमी सतीश चंद गोयल, राकेश बिंदल, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सोनिया लूथरा, अजय अग्रवाल, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। तीन वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाशित पत्रिका का विमोचन भी हुआ। संचालन स्टेनो गोपाल त्यागी ने किया।
मजबूरी नहीं भगवान की मर्जी थी
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल होना मजबूरी नहीं भगवान की मर्जी थी। जो भगवान नियति तय कर देता है, समय पर उसको होना होता है।