फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to the team that went to collect revenue in Purkaji

Muzaffarnagar News: पुरकाजी - राजस्व वसूली करने गई टीम का विरोध

Thu, 07 Sep 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that went to collect revenue in Purkaji
- बकाएदार को सरकारी गाड़ी से उतारा, धक्का-मुक्की का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव सुवाहेड़ी में बकाया राजस्व वसूली करने गई राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर बकाएदार को गाड़ी से उतार लिया। इस दौरान टीम के साथ धक्का-मुक्की करने का भी आरोप है।
नायब तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में बुधवार सवेरे करीब 10 बजे राजस्व विभाग की टीम गांव सुवाहेड़ी में बकाया वसूली करने गई थी। क्षेत्रीय संग्रह अमीन सुरेश पाल अन्य कर्मचारियों के साथ विद्युत निगम व भूमि विकास के लाखों रुपयों के बकाएदार ग्रामीण के घर पहुंची और उसे अपनी सरकारी गाड़ी में बैठा लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर उसका पुत्र महताब व अन्य कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाड़ी से उतार लिया। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने घटना की जानकारी पुरकाजी थाने पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची और आरोपियों की तलाश की, मगर वह नहीं मिले। नायब तहसीलदार ने महताब व दो अन्य लोगों पर गाली गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाकर। पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया कि गांव सुवाहेड़ी निवासी इकबाल पर 5 लाख 10 हजार 535 रुपये व उनके ब्याज सहित करीब आठ लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed