फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to build a garbage dump on Roorkee Road, uproar

रुड़की रोड पर कूड़ाघर बनाने का विरोध, हंगामा

Sun, 01 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition to build a garbage dump on Roorkee Road, uproar
रुडकी रोड पर कूड़ा डालने का विरोध करते नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर पुलिस चौकी बगल में बनाए जा रहे कूड़ाघर के विरोध में नागरिकों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि बोर्ड बैठक में बाल एवं महिला पार्क बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन अब यहां कूड़ाघर बनाया जा रहा है। यह स्वच्छता अभियान को झटका है।
विज्ञापन

रविवार को आसपास की कॉलोनियों के लोग पुलिस चौकी के पास बनाए गए कूड़ाघर पर पहुंचे और पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। नागरिक नरेश उर्फ बंटी भाई, शेर सिंह राणा, प्रवीण सैनी, नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार ने कहा कि सभासदों की पहल पर महिला एवं बाल उद्यान केंद्र के नाम से पार्क का प्रस्ताव नगर पालिका की बैठक में पास किया गया था। आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूड़े का प्लांट बनना प्रारंभ करा दिया है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। लोगों ने कहा कि कूड़ाघर नहीं बनने देंगे। मोहनलाल, अक्षित गौतम, समर पाल सिंह, अमित कुमार, लीलावती, सुमन, बबीता, रेखा, सोनम, इंदिरा देवी, मोनी, सत्या शर्मा, सभासद अरविंद धनगर उपस्थित रहे। सभासद ने कहा कि उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में बाल उद्यान पार्क बनने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव लाएंगे और इस कूड़ा प्लांट को बंद कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed