फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition mobilized in protest against the case filed against District Panchayat member

जिपं सदस्य पर मुकदमें के विरोध में विपक्ष एकजुट हुआ

Wed, 23 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Opposition mobilized in protest against the case filed against District Panchayat member
डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिपं सदस्य पर दर्ज मुकदमे के विरोध में विपक्ष लामबंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घमासान तेज हो गया है। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल और संयुक्त विपक्षी दल के प्रत्याशी सतेंद्र बालियान और उनके समर्थकों के बीच जोरआजमाइश चल रही है। उधर, विपक्ष ने भाजपा पर वार्ड 41 की जिला पंचायत सदस्य जरीन के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सपा, रालोद, आजाद समाज पार्टी के नेता एडीएम और एसपी सिटी से मिले और उत्पीड़न का आरोप लगाया। उधर, विपक्षी दल प्रशासनिक उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में लामबंद हो गए हैं।
वार्ड 41 की निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जरीन पर धोखाधड़ी से ओबीसी का प्रमाणपत्र जारी कराने का मुकदमा नईमंडी पुलिस ने दर्ज किया है। इसी के साथ जरीन के देवर मखियाली निवासी सपा पदाधिकारी नियाज हैदर पर थाना नई मंडी पुलिस ने इंगट का अवैध व्यापार करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इन दोनों मुकदमों का सपा, रालोद और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने विरोध किया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया है।
विज्ञापन

विपक्ष के नेता जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाने के विरोध में एडीएम वित्त आलोक कुमार और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मिले। जिला प्रशासन और पुलिस पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। मुकदमों को उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बताया। दोनों अफसरों को ज्ञापन भी सौंपे गए। चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न बढ़ा तो विपक्षी दल एकजुट होकर आंदोलन को मजबूर होंगे। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, आजाद समाज पार्टी महानगर अध्यक्ष अली जैदी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, सपा नेता गौरव जैन, जिया चौधरी, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, सोमपाल सिंह भाटी, अंसार आढ़ती, अमरनाथ सिंह पाल, जिपं सदस्य सईदुजम्मा, डॉ. नूर हसन सलमानी, संदीप धनगर, शिवम त्यागी, नियाज हैदर, सावन कुमार राणा, डॉ. इसरार अल्वी, शमी खान, लोकेश कश्यप, मीर हसन, नवेद रंगरेज, हाजी गुफरान तेवड़ा, उमर खान, अर्जुन कश्यप, सलमान त्यागी, संजीव शास्त्री और शगुन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed