फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposing Rasuka on Ravana

रावण पर रासुका के विरोध में भीम आर्मी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Opposing Rasuka on Ravana
कलक्ट्रेट पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका में निरुद्ध किए जाने के विरोध में आक्रोशित भीम आर्मी के कार्यकर्ता और दलित समाज के युवकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चंद्रेशखर से रासुका हटाने की मांग की है।  
विज्ञापन


सहारनपुर जिले में विगत दिनों हुए जातीय झगड़ों में लंबे समय तक तनाव का माहौल बना रहा। इस मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दिनों रावण सहारनपुर जनपद की जेल में बंद है।
विज्ञापन


प्रशासन ने रावण के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की थी। रासुका का समय पूरा होने के बाद सरकार प्रशासन फिर से उसका समय बढ़ा रहा है। इसी को लेकर आज भीम आर्मी के कार्यकर्ता और दलित समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रावण के खिलाफ रासुका प्रशासन ने दबाव में आकर फिर से बढ़ाई है। इस प्रकार दलितों का दमन किया जा रहा है।


आरोप लगाया कि जेल के अंदर ही रावण को मारने की साजिश हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने रावण के खिलाफ की गई रासुका की कार्यवाही को समाप्त कराने और उसे जेल के भीतर सुरक्षा प्रदान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से टीमक बौद्ध, आरिफ खान, आरध मलिक, ओम कुमार, सौरभ, विकास मेडियन और अर्चन सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed