फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opponents opposing the constitution, not the CAA

सीएए का नहीं बल्कि संविधान का विरोध कर रहे विरोधी

Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Opponents opposing the constitution, not the CAA
शिक्षक नगर में सीएए के समर्थन में भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
सीएए का नहीं बल्कि संविधान का विरोध कर रहे विरोधी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता कानून के समर्थन में महिलाओं का भजन कीर्तन बृहस्पतिवार को 32 वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने विरोधियों की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। साथ ही सरकार से एनआरसी, समान नागरिक और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग भी की है।

शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में कार्यक्रम में शकुंतला राणा और उर्मिला ठाकुर ने कहा कि सीएए कानून संविधान के दायरे में लोकसभा में चर्चा के बाद पारित किया गया है। जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं। वह सीएए नहीं, बल्कि संविधान का विरोध कर रहे हैं। लोकसभा में पारित किसी कानून को संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाती है। इस तरह सड़क जाम करके विरोध करना अलोकतांत्रिक व अराजकता है। धरने पर बैठे लोगों को कानून की वास्तविकता समझते हुए अपनी हठधर्मिता को छोड़कर धरना समाप्त कर संविधान और लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए। सुमेधा शर्मा व संतोष कांबोज ने कहा कि 52 निर्दोष भारतीयों की हत्या और करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान के बाद भी विपक्षी दलों द्वारा गलत बयानबाजी कर लोगों को भड़काकर हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति व भाईचारा कायम करने का संदेश दिया। डोली गोयल, शुभलेश शर्मा, इंद्रेश, रेखा धीमान, मंजू गुप्ता व सीमा धीमान आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर सुधा सैनी, लक्ष्मी गुप्ता, श्वेता गर्ग, ममता शर्मा, कुसुम गुप्ता, उषा धीमान, राजबाला धीमान, पिंकी त्यागी, उषा त्यागी, शीला सैनी, उमा कश्यप, नीलम वर्मा, शिखा, शालू बागोरिया, रजनी, संगीता गोयल, सुमन गुप्ता, सीमा सिंघल व गीता गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed