फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Operation of two buses going from Muzaffarnagar to Bareilly stopped

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बरेली जाने वाली दो बसों का संचालन बंद

Wed, 10 Jan 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Operation of two buses going from Muzaffarnagar to Bareilly stopped
- लोड फैक्टर पूरा न होने के कारण रोडवेज अधिकारियों ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से बरेली आने जाने वाली दो बसों का संचालन लोड फैक्टर पूरा न होने के कारण बंद कर दिया गया। यह दोनों बस रात्रि कालीन सेवा में थीं। रात में यात्रियों को सेवा देने वाली दोनों बसों के पहिए लोड फैक्टर के फेर में थम गए।

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने लंबी दूरी के लिए कई बसों को दूसरे राज्य के डिपो से संचालित किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरनगर से पंजाब व बरेली को जोड़ने हुए दो बसों का संचालन काफी समय से किया जा रहा था। वर्तमान में सर्दी शुरू होने के बाद से लंबी दूरी वाली बसों का सफर कोहरे के कारण पूरा नहीं हो पा रहा था। इनमें यह दोनों बस भी थी।
विज्ञापन

जिस कारण लोड फैक्टर पूरा नहीं हो पा रहा था और मुजफ्फरनगर डिपो को दोनों बसों के कारण मोटा नुकसान हो रहा था। इसी के चलते विभागीय अधिकारियों को दोनों बसों के बारे में रिपोर्ट भेजी गई थी। अधिकारियों ने दोनों बसों के संचालन को बंद करने के आदेश दिए तो मुजफ्फरनगर डिपो अधिकारियों ने बसों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था बसों का रूट
एक बस रात में बरेली से वाया मुजफ्फरनगर होकर जालंधर के लिए चलती थी। जो अगले दिन दोपहर में बारह बजे पहुंचती थी। दूसरी बस जालंधर से सुबह चलकर रात में मुजफ्फरनगर पहुंचती थी और अगले दिन दोपहर में बरेली जाती थी। बताया गया कि एक बस में 50 यात्री सफर करते थे, लेकिन काफी दिनों से कभी 20 तो कभी 25 यात्री ही मिल रहे थे। नुकसान होने के कारण बसों का संचालन बंद किया गया है।



-------- कोटजालंधर से बरेली का सफर करने वाली दोनों बसों का संचालन लोड फैक्टर पूरा न करने के कारण बंद किया गया है - राज कुमार तोमर, केंद्र प्रभारी, मुजफ्फरनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed