फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Open Facebook account when Netaji entered the election fray

नेताजी चुनाव मैदान में उतरे तो खुला फेसबुक खाता

Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Open Facebook account when Netaji entered the election fray
मुजफ्फरनगर। बदले माहौल में चल रहे चुनाव में इस बार प्रचार का तरीका भी बदला है। चुनाव में सबसे ज्यादा फेसबुक खाते बढ़े हैं। कई प्रत्याशी ऐसे हैं, जो चुनाव मैदान में आने से पहले फेसबुक पर सक्रिय नहीं थे। कई के खाते भी सोशल मीडिया पर नहीं थे, लेकिन अब समर्थक सक्रिय है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण बदले माहौल में चुनाव प्रचार चल रहा है। जिले में कई उम्मीदवार युवा हैं तो कई उम्रदराज भी है। इनमें कई ऐसे हैं, जो पहले सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थे। अधिकतर सिर्फ व्हाट्सएप ही चला रहे थे। टिकट मिलने के बाद चुनाव मैदान में उतरे तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी प्रत्याशियों ने मजबूती दिखाई। राजनीतिक दलों की आईटी सेल ने प्रत्याशियों के नाम से खाते बनाए हैं। इसके अलावा समर्थकों की ओर से राजनीतिक दलों के नाम से भी पेज बनाकर पोस्ट की जा रही है।
विज्ञापन

हुक्के साथ इस बार व्हाट्सएप चौपाल
चुनाव की सरगर्मियां बढ़ रही है। गांव-देहात में हुक्का चौपाल पर चुनाव की चर्चा है। साथ ही इस बार चुनाव में व्हाट्सएप पर भी चौपाल लग रही है। एक-एक ग्रुप में सैकड़ों सदस्य जुड़े हैं और चुनावी चर्चा यहां खूब जोर पकड़ रही है। प्रत्याशियों ने भी प्रचार और सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए अपने विश्वसनीय लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने वीडियो शेयर कर गरमा रहे माहौल
चुनावी माहौल में पुराने वीडियो शेयर कर भी माहौल गरमाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

जातिगत टिप्पणी करने वाले वीडियो भी
चुनावी माहौल में एक-दूसरे पर जातिगत टिप्पणी करते हुए वीडियो रील बनाए जा रहे हैं। ऐसे वीडियो शेयर कर जातीय माहौल गरमाने की कोशिश भी राजनीतिक दल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed