फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only those who bring negative report will enter the counting hall: Vishwakarma

नेगेटिव रिपोर्ट लाने वाले ही मतगणना कक्ष में करेंगे प्रवेश : विश्वकर्मा

Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Only those who bring negative report will enter the counting hall: Vishwakarma
देवबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए एजेंटों द्वारा पहचान पत्र बनवाने को बुधवार को भी खंड विकास कार्यालय में प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही। दूसरे दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 150 और ग्राम प्रधान पद के 210 एजेंटों ने अपने आवेदन फार्म रिटर्निंग आफिसर के समक्ष जमा कराए।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसर उमा शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिन के भीतर बीडीसी सदस्य के लिए 310 एजेंटों ने अपने आवेदन फार्म जमा करवा दिए हैं। अब केवल 80 एजेंटों के फार्म आने बाकी रह गए हैं। वहीं दूसरे रिटर्निंग आफिसर अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के लिए बुधवार तक 339 एजेंटों ने अपना आवेदन फार्म जमा करवा दिए, जबकि 162 आवेदन फार्म आना बाकी हैं। उन्होंने बताया कि 29 व 30 अप्रैल तक ही आवेदन फार्म जमा होंगे। जिनको पहचान पहचान मुहैया करवा दिए जाएंगे। इसके बाद कोई आवेदन फार्म नहीं लिया जाएगा। रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि मतगणना 2 मई को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी। मतगणना कक्षों में केवल उन्हें एजेंटों को प्रवेश करने दिया जाएगा, जो अपने साथ कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आएगा। रिपोर्ट नहीं लेकर आने वाले एजेंट को मतगणना कक्ष में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस संबंध में एजेंटों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
मतगणना दौरान एजेंटों को कोरोना से संबंधित गाइडलाइन का पालन करना होगा। प्रत्याशियों के एजेंटों को जहां मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा, वहीं उन्हें दो गज की दूरी भी बनाकर रखनी होगी। विजय जुलूस निकालने और जश्न मनाने पर चुनाव आयोग द्वारा रोक लगा दी गई है। यदि कोई प्रत्याशी इसका उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -राकेश कुमार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed