फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only one week lockdown will hit Corona

एक सप्ताह का लॉकडाउन ही करेगा कोरोना पर वार

Mon, 26 Apr 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Only one week lockdown will hit Corona
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी शहर से लेकर गांवों तक में विकराल रूप धारण करती जा रही है। आम आदमी से लेकर व्यापारी, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल अब कम से कम एक सप्ताह के लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने के लिए डीएम सेल्वा कुमार जे को पहले ही पत्र लिख चुके हैं। मित्तल का कहना है कि जिले में कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। बुजुर्ग ही नहीं नौजवान की भी मौत हो रही है। हर आदमी डरा और सहमा है। वायरस की चेन तोड़ने के लिए एक सप्ताह का लॉकडान अवश्य लगाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हालात संभाले नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष रेवती नंदन कहते हैं कि इस समय व्यापार की नहीं जान बचाने की जंग है। कम से कम दस दिन का लॉकडाउन लगाए बिना संक्रमण को तोड़ा नहीं जा सकता। जिस तरह वकीलों ने स्वैच्छिक लॉक डाउन का कदम उठाया है, हम लोग भी ऐसा ही निर्णय लेने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का कहना है कि केवल उन्हीं दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए, जिनकी बीमारी के दौरान आवश्यकता है। बाकी बाजार बंद रहना चाहिए। यह खतरा आम आदमी का है और दुकानदार भी लगातार चपेट में आ रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला यह तो मानते हैं कि कोराना महामारी लगातार बढ रही है। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि सरकार ऑक्सीजन और अस्पतालों की समस्या का तेजी से समाधान कर रही है। सरकार सोच समझकर सही निर्णय लेगी।
पूर्व सांसद कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक का कहना है कि एक साल में सरकार कोई इंतजाम नहीं कर पाई, लेकिन इस समय हम सरकार के साथ है। लोग मर रहे है, बेड, ऑक्सीजन और दवा नहीं मिल रही है। दवा की कालाबाजारी तत्काल रोकनी होगी। लोगों की जान बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है।

लॉकडाउन का निर्णय सरकार को लेना है: बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का कहना है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की समस्या समाप्त हो जाएगी। शुक्रवार तक हम 500 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन देने की स्थिति में आ जाएंगे। हम बेड बढ़ाने के प्रयास में भी लगे हैं। संक्रमण गांव-गांव और घर-घर पहुंच चुका है। लॉकडाउन से शायद हल न निकले। निर्णय सरकार को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed