फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only Mayawati can give good governance to the people of the state: Naresh

प्रदेश की जनता को बसपा ही दे सकती है सुशासन: नरेश

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Only Mayawati can give good governance to the people of the state: Naresh
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। बसपा के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष एवं सहारनपुर मंडल के प्रभारी नरेश कुमार गौतम ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को छलने का कार्य किया है। भाजपाराज में प्रदेश के अंदर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रदेश में सुशासन स्थापित कर सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को स्टेट हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में नरेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को छलने का काम किया है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मजदूर, किसान, व्यापारी और युवा सहित हर वर्ग त्रस्त है। गौतम ने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रदेश में सुशासन स्थापित कर जनता को खुश रख सकती है। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपाराज से इतना परेशान आ चुकी है कि उसने अब बदलाव का मन बना लिया है। विधानसभा प्रभारी चौ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को साकार करते हुए कार्य करती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाने का आह्वान किया गया। इसमें नगर अध्यक्ष फिरोड गौड, विकास कुमार, डा. सुभाष चंद्रा, चौ. नवाब सिंह, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।

बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अतिथि

बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अतिथि- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed