{"_id":"6043c9388ebc3ee97631613f","slug":"only-loyal-workers-will-contest-the-panchayat-elections-muzaffarnagar-news-mrt528694313","type":"story","status":"publish","title_hn":"वफादार कार्यकर्ताओं को ही लड़ाएंगे पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वफादार कार्यकर्ताओं को ही लड़ाएंगे पंचायत चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वफादार कार्यकर्ताओं को ही लड़ाएंगे पंचायत चुनाव
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पार्टी केवल मजबूत, वफादार व क्षेत्र में सक्रिय सपा कार्यकर्ताओं को ही जिला पंचायत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाने को प्राथमिकता देगी।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सक्रिय सपा कार्यकर्ताओं से आवेदन 14 मार्च तक लिए जाएंगे। पूर्व मंत्री उमाकिरन व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जातियों से समावेश बनाकर उनको सम्मान देकर मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा। हाजी लियाक़त अली व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने सक्रिय संघर्षकारी कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत चुनाव में प्राथमिकता से चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रों से सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के चयन में सुझाव लेने की बात पर जोर दिया। राकेश शर्मा व साजिद हसन ने चुनाव में पार्टी के निर्देशों के विरुद्ध भूमिका निभाने वाले लोगों से इस बार पार्टी को सचेत रहने के लिए सुझाव दिया। मुकेश चौधरी व पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, जिया चौधरी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश की स्थिति है। इस मौके पर महेश बंसल, मुफ़्ती जुल्फकार, विनय पाल, राजीव बालियान, कुशल पाल त्यागी, अजित सिंह, ओमपाल सैनी, शौकत अंसारी, राहुल वर्मा, गौरव जैन, असद पाशा, कारी अब्दुल गफ्फार, हरीश कुमार, शाहीन बेगम, असलम त्यागी, हारून अली, इरशाद जाट, मौहम्मद मेवाती, हाजी गुफरान तेवड़ा, डॉ. इसरार अल्वी, अरशद मलिक, आशीष त्यागी, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।