फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only eight thousand women got the benefit of Vandana Yojana

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आठ हजार महिलाओं को मिला मात्र वंदना योजना का लाभ

Tue, 06 Feb 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Only eight thousand women got the benefit of Vandana Yojana
- आशाओं से महिलाओं को चिह्नित करा उनके फॉर्म भरवाए जा रहे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना में अब तक आठ हजार से अधिक महिलाओं को लाभ दिलाया गया।

नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि आशाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उनके फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। मोबाइल पर ही आशा गर्भवती महिलाओं का विवरण अंकित कर योजना के लिए फॉर्म भर रही हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक रूचि श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना में अब तक 8237 महिलाओं को लाभ दिलाया गया है। इसमें दो श्रेणी है। श्रेणी- 1 में उन महिलाओं को लिया जाता है, जो पहली बार गर्भवती होती है, जबकि श्रेणी- 2 में वह महिलाएं आती है, जो दूसरी बार प्रसव में कन्या को जन्म देती है।
उन्होंने बताया कि पहली श्रेणी के तहत महिलाओं को पांच हजार रुपये दो किश्तों में मिलते हैं। पहली किश्त में तीन हजार और दूसरी किश्त में दो हजार रुपये उनके बैंक खाते में जाते हैं। जबकि दूसरी श्रेणी के तहत महिलाओं को एक मुश्त छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन



ऐसे आती है पहली और दूसरी किश्त

जिला कार्यक्रम समन्वयक रूचि श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना की लाभान्वित महिलाओं की तीन हजार की पहली किश्त पंजीकरण के आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने के कुछ दिन बाद ही आ जाती है। जबकि दूसरी दो हजार रुपये की किश्त पेंटा-3 तक वैक्सीनेशन होने के बाद फिर से पंजीकरण कर दस्तावेज जमा करने के बाद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजीकरण के आवश्यक दस्तावेज

- मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड

- पहचान प्रमाणपत्र

- बैंक खाते की पासबुक

- पात्रता के लिए प्रमाणपत्र

- शिशु जन्म प्रमाणपत्र

- आधार कार्ड

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed