फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only 4053 students in district degree colleges will get admission

जनपद में डिग्री कॉलेजों में मात्र 4053 विद्यार्थियों का मिल सकेगा प्रवेश

Tue, 30 Apr 2019 12:11 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 30 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Only 4053 students in district degree colleges will get admission
admission - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट की  परीक्षा में इस बार 24508 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। सीबीएसई बोर्ड का इंटरमीडिएट का रिजल्ट अभी आना बाकी है। डिग्री कॉलेज में यहां केवल 4053 सीटें हैं। हालांकि चार डिग्री कॉलेजों के अलावा निजी शिक्षण संस्थाएं भी जिले में बढ़ी हैं। इस बार डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी मचने वाली है।
विज्ञापन


शहर में मुख्य रूप से चार डिग्री कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में इस बार एडमिशन को लेकर मारामारी रहेगी। इन सभी कॉलेजों में केवल 4053 सीटें हैं। डीएवी कॉलेज में 1440, एसडी कॉलेज में 1273, जैन डिग्री में 860, छोटूराम कॉलेज में 480 छात्र-छात्राओं के एडमिशन हो सकेंगे। इस बार जिले में इंटरमीडिएट में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 26, 698 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले का रिजल्ट 91.80 प्रतिशत रहा है और यहां 24508 ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


कॉलेजों में जितनी सीटें हैं, पास होने वालों की संख्या उससे कई गुना है। अभी सीबीएसई बोर्ड का इंटरमीडिएट का रिजल्ट आना बाकी है। सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद 12वीं उत्तीर्ण करने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक का कहना है कि अब छात्रों के पास केवल डिग्री कॉलेज ही विकल्प नहीं है। मेडिकल और इंजीनियरिंग आदि में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी जा रहे हैं। इसी के साथ प्राइवेट कॉलेजों की संख्या काफी बढ़ी है। फिर भी इंटर में इस बार काफी संख्या में विद्यार्थी पास हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज
बीए: 320
बीएससी बायो: 240
बीएससी मैथ: 320
बीकॉम: 120
बीसीए: 120
बीबीए: 120
----------------
एसडी कॉलेज
बीए: 613
बीएससी बायो: 80
बीएससी मैथ: 200
बीकॉम: 300
बीएससी होम साइंस: 80
------------------------
जैन कन्या कॉलेज
बीए: 500
बीएससी बायो: 60
बीएससी मैथ: 60
बीकॉम: 240
---------
छोटूराम कॉलेज
बीएससी एजी: 240
बीएससी बायो: 80
बीएससी मैथ: 80
बीकॉम: 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed