{"_id":"6283e700c235c23386227989","slug":"online-fraud-being-done-in-the-name-of-electricity-corporation-muzaffarnagar-news-mrt5890097119","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आपका बिजली का कनेक्शन काटा जा रहा है, बिल जमा नहीं हुआ है। यदि जमा हुआ है तो खाते में दस रुपये डालो, कनेक्शन बच जाएगा। उपभोक्ता जैसे ही दस रुपये डालता है उसका खाता खाली हो जाता है। शहर में इस तरह की ऑनलाइन ठगी बड़े स्तर पर हो रही है। कई लोग शिकार हो गए हैं।
विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल पर शाम के समय मैसेज आता है, आपका कनेक्शन कटने वाला है, तत्काल इस नंबर पर बात करें। आम आदमी दिए नंबर पर बात करता है तो उसे बताया जाता है कि आपका बिल जमा नहीं हुआ है। जिन लोगों के बिल जमा है, उन्हें कहा जाता है कि आप अपने मोबाइल से दस रुपये जमा करों, इससे हमारे यहां बिल जमा होना शो हो जाएगा। जिनका बिल रुका है उनसे कहा जाता है कि आब कुछ पैसा जमा कर दें, आपका कनेक्शन कटने से बच जाएगा। बड़ी बात यह है कि जिस नंबर से फोन आता है उस पर लिखा होता है ऑफिस, जिससे आम आदमी इसे बिजली विभाग का ही नंबर मानता है। जैसे ही उपभोक्ता दस रुपये जमा करता है उसका खाता नंबर पहुंच जाता है। यह गिरोह बातों में इतना उलझा लेता है कि आम आदमी पूरी जानकारी दे देता है और कुछ ही देर में खाते का बैलेंस साफ हो जाता है।
शहर के लक्ष्मण विहार के हरिओम शर्मा का कहना है कि उसके पास रात में साढ़े नौ बजे मैसेज आया। बिल जमा था फोन किया तो उठा नहीं फिर उधर से ही फोन आया और हमें दस रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। तकनीकी वजह से खाता ब्लॉक था, जिस कारण बैलेंस बच गया।
विज्ञापन
हमने उपभोक्ताओं को अलर्ट जारी किया
अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जब हमारे पास शिकायत आनी शुरू हुई तो संबंधित नंबरों पर फोन किए सभी बंद आए। पूरा खेल खाता नंबर पता कर खाते से बैलेंस उड़ाने का है। हम आम जनता को ऐसे गिरोह से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उपभोक्ता के मोबाइल पर इस संबंध में मैसेज भी जारी किया है।