{"_id":"60e899508ebc3e72d925b966","slug":"one-way-traffic-plan-is-not-implemented-jam-in-the-city-muzaffarnagar-news-mrt5466383163","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन वे ट्रैफिक प्लान लागू नहीं, शहर में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन वे ट्रैफिक प्लान लागू नहीं, शहर में लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन वे ट्रैफिक प्लान लागू नहीं, शहर में लग रहा जाम
मुजफ्फरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था डेढ़ साल पटरी से उतरी हुई है। कारोना काल के कारण शहर में वन वे ट्रैफिक योजना लागू नहीं हो सकी। इसी कारण शहर में मुख्य मार्गों पर जाम लग रहे हैं। शहर में सड़कों पर किया गया अतिक्रमण भी यातायात को बाधित कर रहा है। कर्मियों की कमी के कारण यातायात पुलिस ट्रैफिक प्लान को लागू नहीं कर पा रही है।
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए यातायात प्लान बनाया गया था। जिसमें महावीर चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक, मालवीय चौक, नावल्टी चौक, हनुमान चौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा पर वन वे ट्रैफिक योजना लागू की गई थी। जिसमें चौराहों पर सीधी क्रासिंग नहीं थी। प्रत्येक वाहन निर्धारित रूट से ही होकर दूसरी ओर डिवाइडर पार मार्ग पर पहुंचता था, जिससे मार्गों पर जाम नहीं लगते थे। ई-रिक्शाओं का शिव चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड पर संचालन बंद कर दिया था, जो सदर बाजार से होकर अंसारी रोड, घास मंडी से होकर गुुजरती थी।
गत वर्ष फरवरी से कोरोना काल शुरू हुआ। जिसमें लगातार लॉकडाउन रहा। इस बार भी कोरोना कर्फ्यू रहा। ऐसे में यातायात के तमाम योजना ध्वस्त हो गईं। वन वे ट्रैफिक योजना लागू नहीं की गई। जिस कारण शहर में कोई भी कहीं से किसी भी मोड़ या सड़क से आ जा सकता है। ई-रिक्शाओं पर भी कोई रोक नहीं है। कुछ दुकानदारों ने भी अतिक्रमण कर रखा है। सड़कों पर रेहड़ी, ठेेली वालों पर भी कोई रोक नहीं है। इसी कारण शहर में शिव चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, टाउन हाल रोड, झांसी रानी चौक पर जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस में स्टाफ की कमी
मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात पुलिस के केेवल आठ ही कर्मचारी हैं। करीब दस कर्मचारियों को सात माह पहले किसान आंदोलन के चलते गाजियाबाद भेज दिया था, जो आज तक लौट कर नहीं आए।
कांवड़ यात्रा के बाद लागू होगा प्लान
- कोरोना काल में लॉकडाउन और फिर कोरोना कर्फ्यू के कारण वन वे ट्रैफिक प्लान लागू नहीं हो सका। अब कांवड़ यात्रा के बाद शहर में इस प्लान को लागू किया जाएगा।
-- कुलदीप कुमार, सीओ सिटी