फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One ration shop cancelled, two suspended, notice to one

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - राशन की एक दुकान निरस्त, दो निलंबित, एक को नोटिस

Wed, 22 Nov 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
One ration shop cancelled, two suspended, notice to one
- डीसीओ ने शिकायत के बाद कराई थी धांधली की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने राशन वितरण में धांधली की शिकायत मिलने पर जांच के बाद एक दुकान को निरस्त कर दिया है। दो दुकानों को निलंबित किया गया है। एक दुकान को नोटिस जारी किया गया है।
डीएसओ ने बताया कि शाहबुद्दीनपुर की राशन डीलर सुशीला पर अनियमितता और खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का आरोप है। इन पर 3/7 में मुकदमा दर्ज करते हुए दुकान को निलंबित किया गया है। पुरकाजी के गांव धमात के डीलर सतबीर पर अनियमितता और कार्ड धारकों के साथ अभद्रता का आरोप है। जांच में अभद्र व्यवहार सिद्ध होने पर इनका अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

साउदीपुर शाहबुद्दीनपुर की बुशरा पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप है, जिस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। खतौली के चित्तौड़ा के राशन डीलर दीपक पर अनियमितता और राशन की कालाबाजारी करने के आरोप है। जांच के बाद 3/7 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनकी दुकान निलंबित कर दी गई है। डीएसओ ने कहा कि राशन वितरण में धांधली किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। आम जनता को राशन का वितरण हर हालत में किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed