फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One more accused of kidnapping of teenager arrested in Muzaffarnagar

किशोरी के अपहरण का एक और आरोपी धरा

Thu, 27 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
One more accused of kidnapping of teenager arrested in Muzaffarnagar
किशोरी के अपहरण का एक और आरोपी धरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो अन्य सगी बहनों की तलाश में पुलिस टीम राजस्थान तक जा पहुंची है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी करीब तीन माह पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी, जिसके अपहरण में तीन युवकों व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उक्त किशोरी के मिलने से पहले ही उसकी दो छोटी सगी बहनें भी ईद के बाद लापता हो गई थीं। पीड़ित पिता ने इस मामले में भी पूर्व में नामजद कराए गए आरोपियों के खिलाफ ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बरामदगी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए सबसे पहले लापता हुई किशोरी को बरामद कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में बरामद किशोरी ने अपने परिजनों के खिलाफ कोर्ट में बयान दिए थे, जिसके चलते उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। वहलना चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार ने मामले में बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी आजाद को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है। उधर, अब भी लापता दोनों सगी बहनों की तलाश में पुलिस टीम राजस्थान के एक शहर तक जा पहुंची है। उक्त दोनों किशोरियां कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुईं हैं, जिनकी तलाश में एक पुलिस टीम राजस्थान के लिए भी रवाना की गई है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश में टीम भेजी गई है, जल्द ही उन्हें भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed