फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One month long program of the exhibition fixed

प्रदर्शनी के एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम तय

Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
One month long program of the exhibition fixed
जिला कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी 2021 में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा संबधी बैठक लेते मुख्य विकास अ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदर्शनी के एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम तय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के सफल क्रियान्वयन को लेकर सीडीओ आलोक यादव ने संबंधित अफसरों, उद्यमियों और आयोजन समिति के साथ बैठक की। एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में सीडीओ आलोक यादव समस्त अधिकारियों, उद्यमियों तथा प्रदर्शनी ठेकेदारों के साथ एक बैठक आयोजित की। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। सीडीओ ने बताया कि आगामी दस दिसंबर को सुबह दस बजे हवन के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं दुकानों तथा स्थलों का भी इंतजाम किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में अनेक आयोजन जैसे-बॉडी बिल्डिंग खेल प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों के देशभक्ति कार्यक्रम, गीत बहार, मानवधिकार गोष्टी, स्टार नाइट, पंजाबी नाईट, ब्रज संस्कृति एवं लोकगीत कार्यक्रम, राजस्थानी लोक नृत्य, स्वास्थ्य शिविर, बेबी शो, एक शाम रफी के नाम, तैराकी प्रतियोगिता, म्यूजिकल नाइट, पर्यावरण गोष्टी, हरियाणवी रागिनी, भक्ति संध्या, मैजिक शो, कव्वाली कार्यक्रम, महिला सम्मेलन, दंगल, फिल्मी स्टार नाइट, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, शाम ए गजल, लाफ्टर शो, चित्रकला प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर पांच जनवरी 2022 को प्रदर्शनी का समापन किया जाएगा। जनपद के समस्त उद्यमी, विद्यालय अपना योगदान भी करेंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रदर्शनी अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

1.26 करोड़ की बोली छूटने से घिरा प्रशासन
नुमाइश की झूले और पार्किंग की बोली 1.26 करोड़ रुपये में छूटने से प्रशासन सवालों में घिर गया है। इससे पहले एक माह तक चले मेले का ठेका 15 लाख का दिया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया। अब सरकारी कार्यक्रम में 1.26 करोड़ का ठेका जाने और दुकानों का पैसा अलग से आने से इससे पहले दिए गए ठेके को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed