फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One lakh rupees from a lawyer, calling himself an army soldier

खुद को सेना का जवान बता अधिवक्ता से ठगे एक लाख रुपये

Mon, 13 Jan 2020 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees from a lawyer, calling himself an army soldier
खुद को सेना का जवान बता अधिवक्ता से ठगे एक लाख रुपये
विज्ञापन

देवबंद। ऑनलाइन वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी की साइट से कार की खरीद करना एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। दरअसल, एक ठग ने खुद को सेना का जवान बताकर स्कॉर्पियो बेचने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली।

टीचर कालोनी निवासी अधिवक्ता संतोष शुक्ला ने कोतवाली में दी तहरीर दी है कि शनिवार को ऑनलाइन खरीद-बिक्री करने वाली साइट पर उन्होंने स्कॉर्पियो देखी थी। बातचीत करने पर कार मालिक ने खुद को सेना का जवान बताया और कहा कि वह राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बार्डर पर तैनात है। दोनों के बीच 1 लाख 80 हजार रुपये में कार का सौदा तय हो गया। संतोष के मुताबिक उसने भरोसा कर कथित सेना के जवान के खाते में 1 लाख 3 हजार रुपये डलवा दिए। आरोपी ने सोमवार तक कार मिलने की बात कही थी। लेकिन जब कार नहीं मिली तो उसने फिर से आरोपी से संपर्क किया। जिस पर उसने शेष रकम खाते में जमा कराने की बात कही। कार मिलने पर बाकी रकम देने को कहा तो उसने कार देने से इंकार कर दिया। थोड़ी देर बाद उक्त साइट से आरोपी का पूरा डाटा डिलीट हो गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। संतोष ने पुलिस को उक्त साइट की जानकारी के साथ कई मोबाइल नंबर भी दिए हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed