फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   one lakh price money badmash arrested in police encounter in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी लंबू गिरफ्तार, 40 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

Fri, 13 Aug 2021 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Aug 2021 01:37 PM IST
सार

घायल बदमाश मेरठ जनपद के सरधना का रहने वाला आशु उर्फ लंबू है। उसके खिलाफ अलग- अलग घटनाओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डकैती की एक घटना में उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन
one lakh price money badmash arrested in police encounter in Muzaffarnagar
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश लंबू - फोटो : Amar Ujala Muzaffarnagar

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह बुढ़ाना में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी आशु उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि उस पर विभिन्न मामलों में 40 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उस उपचार दिलाया जा रहा है, अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुढ़ाना थानाक्षेत्र में आज सुबह मेरठ करनाल हाईवे की बायवाला पुलिस चौकी के पास नहर पुलिया पर एसटीएफ व पुलिस टीम की मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान बदमाश के कब्जे से पिस्तौल कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। 

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घायल बदमाश मेरठ जनपद के सरधना का रहने वाला आशु उर्फ लंबू है। उसके खिलाफ अलग-अलग घटनाओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डकैती की एक घटना में उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। घायल बदमाश को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है, अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed