फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One lakh missing from merchant's account

व्यापारी के खाते से एक लाख रुपए उड़ाए

Thu, 20 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
One lakh missing from merchant's account
जानसठ। कस्बे में किरयाना की दुकान करने वाले मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी व्यापारी श्रीकांत उपाध्याय का ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खाता है। मंगलवार शाम उसके खाते से एक लाख रुपये डेबिट होने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। बैंक के एटीएम में पहुंच कर बैलेंस देखा, तो खाते से एक लाख रुपए कम मिले। पीड़ित ने तुरंत टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर अकाउंट को ब्लॉक करा दिया। बुधवार सुबह व्यापारी द्वारा बैंक में जाकर रुपये गायब होने की शाखा प्रबंधक को सूचना दी और कोतवाली में तहरीर दी। इससे पांच दिन पहले गांव तालड़ा निवासी परमजीत पुत्र महेंद्र सरदार के खाते से 1.20 लाख रुपया एटीएम से चंडीगढ़ शहर में खाते से उड़ा लिए गए थे। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed