फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One lakh 19 thousand votes increased in Panchayat elections

पंचायत चुनाव में बढे़ एक लाख 19 हजार वोट

Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
One lakh 19 thousand votes increased in Panchayat elections
पंचायत चुनाव में बढे़ एक लाख 19 हजार वोट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वोट बनाने को लेकर चले अभियान में जिले में दो लाख 81 हजार 840 नए वोट बने हैं। एक लाख 62 हजार 740 वोट कटे हैं। इस प्रकार इस बार एक लाख 19 हजार एक सौ वोटों की बढ़ोतरी हुई है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में 15 लाख 67 हजार 278 वोट थी। इस बार ये वोट बढ़कर 16 लाख 86 हजार 378 हो गई है। हाल में वोट बढ़वाने, कटवाने और संशोधन को लेकर चले अभियान में दो लाख 81 हजार 840 वोट बढ़े हैं। एक लाख 62 हजार 740 वोट कटे हैं, इनमें अधिकतम मृतक और डबल वाले वोट हैं। जिले में कुल मिलाकर एक लाख 19 हजार 100 वोट बढे़ हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह रही हैं कि 24 हजार 560 लोगों ने अपने नाम, अपने पिता के नाम और पते में संशोधन कराया है। उन्होंने बताया कि यह अनंतिम प्रक्रिया है। चुनाव को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

बघरा में सबसे कम वोट बढे़
मुजफ्फरनगर। पुनरीक्षण अभियान में जिले में सबसे कम वोट बघरा ब्लाक में बढे़। बघरा में केवल 4127 वोट की वृद्धि हुई। सबसे ज्यादा वोट सदर ब्लाक में बढे़। यहां 27 हजार वोटों की वृद्धि हुई। वोट बढ़ने में दूसरे नंबर पर जानसठ ब्लाक रहा, जिसमें 19241 वोट बढे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक बढे़ वोट
सदर- 27000
बघरा- 4127
चरथावल- 8931
पुरकाजी- 7622
शाहपुर- 11784
बुढ़ाना- 14060
खतौली- 13220
जानसठ- 19241
मोरना- 13115
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed