{"_id":"6186cf6388393451b61ed3d1","slug":"one-killed-in-firecracker-factory-explosion-during-welding-muzaffarnagar-news-mrt5637751182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेल्डिंग के दौरान पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेल्डिंग के दौरान पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में उमरपुर पुलिस चौकी के पास पटाखा फैक्टरी में हुई घटना की जानकारी लेते अधिक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेल्डिंग के दौरान पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक की मौत
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर पुलिस चौकी के पास शटर ठीक करते समय वेल्डिंग के दौरान छूटी चिंगारी से पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे मेें फैक्टरी संचालक के भाई भाई आजम (19) की मौत हो गई, जबकि वेल्डर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका उपचार चल रहा है।
शाहपुर निवासी चांद मोहम्मद और शान मोहम्मद की उमरपुर में पटाखा फैक्टरी है। दिवाली की रात फैक्टरी का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। शनिवार को फैक्टरी मालिक का भाई आजम कसबे के ही वेल्डर शहजाद को लेकर फैक्टरी पहुंचा और शटर ठीक कराने लगा। दोपहर करीब दो बजे वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से कुछ ही दूरी पर रखे पटाखों में आग लगने से विस्फोट हो गया और वेल्डिंग मशीन भी फट गई। हादसे में आजम और शहजाद गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने आजम को मृत घोषित कर दिया। वेल्डर का उपचार चल रहा है। एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, इंस्पेक्टर बुढ़ाना और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फैक्टरी मालिक से हादसे की जानकारी ली।

उमरपुर पुलिस चौकी के पास पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना की जानकारी लेते अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में उमरपुर पुलिस चौकी के पास पटाखा फैक्टरी में हुई घटना का दृश्य तथा आग बुझा?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन