फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One killed, 469 new infected found

एक की मौत, 469 नए संक्रमित मिले

Tue, 20 Apr 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
One killed, 469 new infected found
कोरोना जांच केंद्र पर लाइन में लगे लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक की मौत, 469 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 469 नए संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3044 हो गई है। शहर में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। अभी तक 127 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार ने बताया कि जटमुझेड़ा निवासी 60 वर्षीय ग्रामीण को संक्रमित पाए जाने पर 10 अप्रैल को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। अभी तक जनपद में 137 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जिले में 469 नए संक्रमित नागरिक मिले हैं। इनमें शहर में 265 मरीज पाए गए। शहर से सटे देहात में 48 मरीज, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 17, बुढ़ाना में दस, चरथावल में 25, जानसठ में दो, खतौली मेें 62, मोरना में दो, पुरकाजी में आठ, शाहपुर में 30 नए संक्रमित मिले हैं। इनसे से अधिकांश लोग कोरोना मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। शहर में सबसे अधिक गांधी कॉलोनी में 18 लोग संक्रमित पाए हैं। नई मंडी में 14, शाहपुर में 12, भरतिया कॉलोनी में पांच, प्रेमपुरी में छह, पटेलनगर में आठ, कलक्ट्रेट में तीन, आनंदपुरी में छह, वसंत विहार में सात, जाट कालोनी में चार, साउथ सिविल लाईन्स में आठ, अवध विहार में आठ, अग्रसेन विहार में सात, शांनिगर में छह, गुलशन विहार में चार, सूथराशाही में चार, जिला महिला चिकित्सालय में छह, गांधी नगर में तीन, रोडवेज बस अड्डे पर दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों का होम आइसोलेट किया गया है। गंभीर मरीजों का कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि 155 मरीज ठीक हुए, फिर भी एक्टिव केस 3044 है। जिले में अभी तक 12790 मरीज मिल चुके है।
विज्ञापन

तहसीलदार भी पॉजिटिव आए, मंत्री के भाई भी संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसीलदार मनोज कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आए है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के छोटे भाई विवेक बालियान भी संक्रमित मिले हैं। राज्यमंत्री डॉक्टर बालियान भी विगत दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। उधर, रालोद नेता सुधीर भारतीय भी कोरोना संक्रमित हो गए है। भाजपा नेता संजय अग्रवाल भी संक्रमित मिले हैं। उन्हें मेरठ के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed