फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   one died in after a blast in crackers factory in Muzaffarnagar

हादसा : मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक युवक की मौत

Sat, 06 Nov 2021 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Nov 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
one died in after a blast in crackers factory in Muzaffarnagar
muzaqffarnagar police - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्टरी के शटर पर वेल्डिंग के दौरान विस्फोटा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी चांद मोहम्मद और शान मोहम्मद की उमरपुर के नजदीक पटाखा फैक्टरी है। दिवाली की रात फैक्टरी में बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था। शनिवार को फैक्टरी मालिक वेल्डर शहजाद को बुलाकर वेल्डिंग करा रहे थे।

विज्ञापन

 

इस दौरान फैक्टरी मालिक के परिवार का 19 साल का युवक आजम भी मौके पर खड़ा था। वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से पटाखों ने आग पकड़ ली। मशीन में भी धमाके से फट गई। हादसे में आजम और शहजाद झुलस गए। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आजम की मौत हो गई। एसपी देहात अतुल  श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed